Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ‘Tarun Chugh’ ने शुरू की तिरंगा यात्रा, दिल्ली में निकाली बाइक रैली

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के आह्वान परआज से पूरे देश में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। बता दें कि, हर घर तिरंगा मुहीम 11 से 15 अगस्त तक होगी। तिरंगे के सम्मान में अपने सोशल मीडिया की डीपी भी तिरंगे की लगानी और घर पर तिरंगा लगने की अपील की गई है। आज दिल्ली के कनॉट प्लेस से भाजपा की तरफ से एक बड़ी बाइक और कर तिरंगा रैली निकाली गई। कई किलोमीटर तक चली भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा की तिरंगा रैली में के केंद्रीय नेता भी शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने अपने बयान में कहा कि, पीएम मोदी के इस अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयारी कर रही है। पूरा देश इस वक्त तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से या आजादी हमें मिली है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज पूरा देश देशभक्ति में सरोवर है और प्रधानमंत्री मोदी ने जो अपील की थी उसके तहत हम तिरंगे के समान में कार्यक्रम रखेंगे।

Exit mobile version