Dainik Savera Times

‘LDF सरकार का काउंटडाउन शुरू, BJP-NDA सत्ता में आएगी’, केरल में गरजे पीएम मोदी

BJP-NDA will come to power PM Modi said in Kerala Elections 2026

नेशनल डेस्क: केरल के तिरुवल्ला (पठानमथिट्टा) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल में अब बदलाव की लहर चल रही है और LDF सरकार के जाने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें-
Kerala Election 2026: ‘अब इसमें लेफ्ट जैसा कुछ नहीं बचा’, राहुल गांधी का LDF पर बड़ा हमला
‘शांति चाहिए तो BJP को रोकना होगा’, ममता बनर्जी का चुनावी हमला; एकजुट होने की अपील
Thar गाड़ी का लग गया बैक गियर, दादी की दर्दनाक मौत… CCTV में कैद घटना

केरल में BJP-NDA सरकार बनने जा रही- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वे पहले भी यहां आ चुके हैं, लेकिन इस बार माहौल अलग है। उनके अनुसार, 9 अप्रैल को होने वाली वोटिंग और 4 मई को आने वाले नतीजों के साथ “दशकों के कुशासन का अंत” हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार पहली बार केरल में BJP-NDA सरकार बनने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने LDF और UDF दोनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने कभी इस इलाके के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यहां की सड़कों की हालत खराब है, बड़े पुल नहीं बने हैं और मेडिकल कॉलेज की स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां बुनियादी सुविधाओं की इतनी कमी हो, वहां लोगों का जीवन स्तर कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

लोगों से बदलाव के लिए वोट देने की अपील की

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि केरल में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने “ब्लू इकॉनमी” और टूरिज्म का जिक्र करते हुए कहा कि समुद्र और पर्यटन के जरिए राज्य आगे बढ़ सकता है, लेकिन इसके बावजूद केरल अन्य राज्यों से पीछे रह गया है। उन्होंने लोगों से बदलाव के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि केरल विकास की नई दिशा में आगे बढ़े।

NDA की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि NDA की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को होता है। महिलाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का प्रतिनिधित्व हमारी प्राथमिकता है। हमने महिलाओं के जीवन से जुड़ी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया है। हमने घर-घर शौचालय बनवाए, जनधन खाते खुलवाए, उनके घर महिलाओं के नाम पर बनवाए। मुद्रा लोन के जरिए अपना खुद का कारोबार शुरू करने वालों में बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की है, लखपति दीदी का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ा है। नॉर्थईस्ट में एक राज्य को छोड़कर भाजपा-एनडीए की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नहीं हुआ, वो हमने करके दिखाया है।

केरल में कब होंगे चुनाव?

केरल की  राजनीति में मुख्य मुकाबला LDF और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच रहा है। हालांकि, अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी मजबूत होता दिख रहा है, जिससे इस बार चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है। आने वाले 2026 के केरल विधानसभा चुनाव की 140 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 23 मई को खत्म हो रहा है।

Exit mobile version