Site icon Dainik Savera Times

BJP कभी खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती : Chandrashekhar Bawankule

Chandrashekhar Bawankule

Chandrashekhar Bawankule

Chandrashekhar Bawankule : महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुती की मजबूती, भाजपा की कार्यशैली, राज्य की योजनाओं सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा कभी भी खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती। पार्टी का उद्देश्य महाराष्ट्र को विकसित बनाना है और इसके लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।

मंत्री बावनकुले ने कहा कि कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लेकिन, भाजपा किसी को जबरदस्ती पार्टी में नहीं लाती। जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं, उनका स्वागत किया जाता है। महायुती के तीनों दलों को अपने-अपने दल को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी एक करोड़ 50 लाख प्राथमिक सदस्य बना रही है और 3 लाख सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी, चाहे वह शिव भोजन हो या मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना। पात्र लाभार्थयिों को लाभ जरूर मिलेगा। हालांकि, अपात्र लाभार्थियाें को योजना से हटा दिया जाएगा। स्थानीय निकाय चुनावों पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी से संबंधित मुद्दों का जवाब दे दिया गया है और कोर्ट के फैसले के बाद राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। जनता चाहती है कि चुनाव जल्द हों, क्योंकि स्थानीय निकायों के सदस्य नहीं होने से विकास कार्यों में रुकावट आ रही है।

उन्होंने अजित पवार और धनंजय मुंडे के बीच इस्तीफे को लेकर जारी खींचतान को एनसीपी का आंतरिक मामला बताया और कहा कि वे इसे खुद सुलझा लेंगे। संजय राउत द्वारा मराठा आंदोलन और संतोष देशमुख की हत्या को लेकर उठाए गए सवालों पर भी बावनकुले बोले। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए।

Exit mobile version