Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा किसी जाति, परिवार या विशेष समुदाय की नहीं, पूरे समाज की पार्टी है : जेपी नड्डा

September 7, 2024

भाजपा किसी जाति, परिवार या विशेष समुदाय की नहीं, पूरे समाज की पार्टी है : जेपी नड्डा

पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि भाजपा किसी जाति, परिवार या विशेष समुदाय की पार्टी नहीं, बल्कि सबकी और पूरे समाज की पार्टी है। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां या तो किसी इलाके की, किसी जाति की, किसी परिवार की पार्टी है, लेकिन भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी के अधिकार की और सभी के अवसर की समानता है। जेपी नड्डा ने खाजेकलां घाट की दलित बस्ती में आयोजित सदस्यता अभियान समारोह में शिरकत की और हजारों की संख्या में अनुसूचित जाति के परिवारजनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जिन्हें भी सदस्यता दिलाई गई वे विभिन्न समाज के लोग थे। आज इस मंच पर समाज का गुलदस्ता दिखाई पड़ा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह किसी पार्टी में देखने को नहीं मिलेगा जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष खड़े होकर सदस्यता ग्रहण करता हो।

उन्होंने आगे कहा कि कई पार्टियों में अध्यक्ष वो ही बन सकते हैं जो किसी खास खानदान या खास जाति से आते हों। भाजपा साधारण लोगों की पार्टी है। आज साधारण परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए, यह भाजपा की पहचान है। देश में दलितों के नाम पर राजनीति तो खूब हुई, लेकिन उनका हक नहीं दिया गया। जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लोकसभा में जाने से रोकने का प्रयास किया। जब भाजपा समर्थित सरकार बनी, तभी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

नरेंद्र मोदी सरकार ने ही संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया, जो बाबा साहेब अंबेडकर के नाम को समर्पित किया। उससे पहले यह नहीं मनाया जाता था। इस दौरे के क्रम में जेपी नड्डा और भाजपा के कई नेता दलित बस्ती निवासी कमलेश पासवान के घर पहुंचे और वहां चाय पी। इस दौरान वहां जेपी नड्डा और भाजपा के नेताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें