Site icon Dainik Savera Times

आज से Karnataka के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे BJP अध्यक्ष JP Nadda

नई दिल्लीः कर्नाटक में फिर से सरकार बनाने के अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 19, 20 और 21 फरवरी के इस तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान नड्डा विधान सभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा उडुपी और बेलूर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और चिकमंगलूर में बाइक रैली में भी शामिल होंगे।

भाजपा अध्यक्ष श्रृंगेरी मठ जाकर आशीर्वाद भी लेंगे। उनका मठ में ही रात्रि विश्रम करने का भी कार्यक्रम है। नड्डा का मंगलुरु में भी कार्यक्रम है। चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें चुनावी जीत का मंत्र देने के लिए नड्डा हासन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Exit mobile version