Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा

May 27, 2024

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को वाराणसी में काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। नड्डा ने दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मैं जब भी वाराणसी आता हूं तो काल भैरव मंदिर, संकट मोचन और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि काशी एक धार्मिक नगरी है और सनातन को आगे ले जाने वाली नगरी है। यहां से नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा, मैंने समाज की भलाई, शांति और खुशी और नरेन्द्र मोदी सरकार में शुरू किए गए विकास कार्यों को ताकत देने के लिए प्रार्थना की है। नरेन्द्र मोदी जी 400 से ज्यादा सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

नड्डा आज दिन में वाराणसी में कई बैठकों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं। इस सीट के लिए सातवें और आखिरी चरण में आगामी एक जून को मतदान होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें