Site icon Dainik Savera Times

नवनियुक्त BJP अध्यक्ष नितिन नबीन कर रहे अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

BJP president Nitin Nabin important meeting

BJP president Nitin Nabin important meeting

नई दिल्ली : नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में आज पार्टी के विस्तार कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बता दें कि इस बैठक में प्रदेशभर के वरिष्ठ भाजपा नेता और संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हुए है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव और संगठन की रणनीतियों पर चर्चा करना है। साथ ही पार्टी की योजनाओं और संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय में कर रहे बैठक 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय में भाजपा की संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं।

 

पार्टी मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज एक संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पर कहा,

“भाजपा ने बहुत ऐतिहासिक फैसला लिया। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे महापुरुषों ने इस पार्टी को गति दी, अब उम्मीद है कि जिस तरह अन्य हमारे राष्ट्रीय अध्यक्षों ने पार्टी को आगे बढ़ाया उसी तरह नितिन नबीन नई ऊंचाइयों को छुएंगे और पार्टी आगे पहुंचेगी…”

Exit mobile version