Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीजेपी का वादा 70 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों को मिलेगी आयुष्मान भारत योजना

April 14, 2024

बीजेपी का वादा 70 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों को मिलेगी आयुष्मान भारत योजना

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश की जनता से वादा किया है कि इस आम चुनाव में जीत कर सत्ता में आने पर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च-मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये इलाज के लिए मुफ़्त दिए जायेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का मैनिफेस्टो जारी किया। इसे ‘भाजपा का संकल्प-मोदी की गारंटी’ नाम दिया गया है। मोदी के साथ मंच पर जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण मौजूद थे।

मोदी की 46 मिनट की स्पीच में पिछले 10 साल के कामकाज का लेखा-जोखा देते हुए कहा- हमने धारा 370, महिला आरक्षण जैसे वादे पूरे किए। इसके बाद मोदी ने 2024 की गारंटी यानी वादे गिनाए। इसमें 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए 3 करोड़ घर, गरीबों को मुफ्त राशन 2029 तक देने की गारंटी दी।

मोदी ने कहा- 4 जून को नतीजे आने के तुरंत बाद बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ पर काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने 100 दिन की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें