Site icon Dainik Savera Times

BJP ने Rahul Gandhi को नए जमाने का रावण बताते हुए जारी किया पोस्टर

नई दिल्लीः भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताते हुए पोस्टर जारी कर उन्हें धर्म और राम विरोधी बता दिया है। भाजपा ने जॉर्ज सोरोस पर भी निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का एकमात्र लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनके 7 सिर दिखाए गए हैं और उसके ऊपर लिखा गया है – भारत खतरे में है।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

राहुल गांधी की 7 सिरों वाली तस्वीर के नीचे अंग्रेजी भाषा के बड़े अक्षरों में रावण लिखा गया है और उसके नीचे ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा गया है। पोस्टर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा है, ‘नये जमाने का रावण यहां है। वह दुष्ट है। धर्म विरोधी, राम विरोधी है। उनका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।‘

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

Exit mobile version