Site icon Dainik Savera Times

BJP ने Mizoram चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की जारी की सूची

नई दिल्लीः भाजपा ने बुधवार को मिजोरम की 12 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए। राज्य में सात नवंबर को मतदान होना है। वहीं, एक अलग अधिसूचना में पार्टी ने भावना बोहरा को छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है जहां सात नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सूची के अनुसार, आर लालबियाक्तलुआंगी लुंगलेई पश्चिम सीट से, शांति विकास चकमा थोरंग सीट से, मालसावमत्लुआंगा हाचेक सीट से और वनलालहुमुआका डंपा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मिजोरम और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं।

Exit mobile version