नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को देखते हुए कई राज्यों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य भी शामिल हैं, जहां आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक समेत कई राज्यों के लिए भी नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने विभिन्न राज्यों के निम्नलिखित प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। pic.twitter.com/S3as4bSf3q
— BJP (@BJP4India) September 23, 2026
पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया
पंजाब में BJP ने डॉ. सतीश पूनिया को पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, अलका गुर्जर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी की ओर से इन नियुक्तियों को संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में BJP ने विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने संगठन की जिम्मेदारी के लिए कई नेताओं को लगाया है।
राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी
राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को बड़ी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र में BJP ने बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया है। उनके साथ तीन सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत शामिल हैं।
बिहार में हरीश द्विवेदी प्रभारी
बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी को जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में BJP ने स्मृति ईरानी को प्रभारी बनाया है। उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दिल्ली में विनय सहस्त्रबुद्धे प्रभारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
गोवा में भारती पवार प्रभारी
गोवा में भारती प्रवीण पवार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अनिल एंटनी को सह-प्रभारी बनाया गया है।
झारखंड में गजेंद्र पटेल को जिम्मेदारी
झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे।
कर्नाटक में हरीश द्विवेदी प्रभारी
कर्नाटक की जिम्मेदारी भी हरीश द्विवेदी को दी गई है। वहीं, डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लद्दाख और लक्षद्वीप में भी नियुक्तियां
BJP ने केंद्रशासित प्रदेशों में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। लद्दाख में राजकुमार भाटिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, लक्षद्वीप में जॉर्ज कुरियन को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, केरल में एम. नागराजा को प्रभारी और एम. वेंकटेशन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने भी हाल में बदला था पंजाब का प्रभारी
BJP की इस घोषणा से पहले कांग्रेस ने भी पंजाब में अपने प्रभारी को बदला था। कांग्रेस ने भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया था। इस तरह दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने पंजाब में संगठन की जिम्मेदारियों में बदलाव किए हैं।