Puducherry Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साल 2026 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने केरल और पुडुचेरी के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पुडुचेरी के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की है, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केरल के लिए यह तीसरी सूची है।
पुडुचेरी और केरल विधानसभा की सीटों की स्थिति
पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए कम से कम 16 सीटों की जरूरत होती है। केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 71 सीटें है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 मार्च 2026 को हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य बड़े नेता भी शामिल हुए। इसी बैठक में पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।
पुडुचेरी के उम्मीदवारों की सूची
भाजपा ने पुडुचेरी की अलग-अलग सीटों के लिए निम्न उम्मीदवार घोषित किए हैं: