Site icon Dainik Savera Times

भाजपा-आरएसएस को देश से नहीं सिर्फ सत्ता से है प्रेम : राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर गुरुवार को फिर तीखा हमला किया और कहा कि मणिपुर जले, देश टूटे, हिंसा फैले, इन सबसे उनका मतलब नहीं है क्योंकि उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए और इसके लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। गांधी ने आज युवा कांग्रेस के ‘बेहतर भारत की बुनियाद पर सबका हक और सबकी जिम्मेदारी’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को वर्चुअल आधार पर संबोधित करते हुए कहा कि देश भाजपा, आरएसएस और कांग्रेस की विचारधारा में बंट गया है। कांग्रेस ने हमेशा संविधान की रक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने की लड़ाई लड़ी जबकि भाजपा-आरएसएस ने सत्ता के लिए देश को बांटने का काम किया है।

Exit mobile version