Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

WFI विवाद के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष OP Dhankar ने MP दीपेंदर हुड्डा को ठहराया जिम्मेदार

January 25, 2023

WFI विवाद के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष OP Dhankar ने MP दीपेंदर हुड्डा को ठहराया जिम्मेदार

रोहतक: दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर हुई भाजपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच में धक्का-मुक्की को सवाल को लेकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ टालते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और बिना जानकारी के टिप्पणी करना सही नहीं है साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष विवाद के लिए दीपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनना चाहते थे इसलिए यह सारा मामला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ रोहतक के जाट कॉलेज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बागेश्वर धाम को लेकर भी अजीबोगरीब बयान दिया है उन्होंने कहा कि भूतों को भगाने के लिए हनुमान जी का नाम लिया जाता है और हनुमान जी आस्था के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मनुष्यों में आस्था और विश्वास जरूरी है। इसके अलावा राम रहीम की पैरोल को लेकर सवालों के घेरे में भाजपा सरकार को लेकर भी उन्होंने जवाब दिया है उन्होंने कहा कि पैरोल एक साधारण प्रक्रिया है और राम रहीम को भी पैरोल नियमों के अनुसार मिली है उन्होंने कहा कि राम नहीं बड़े आदमी हैं इसलिए उनकी पैरोल खबर बनती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें