Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा झारखंड को बांटना चाहती है: CM सोरेन

November 14, 2024

भाजपा झारखंड को बांटना चाहती है: CM सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य को बांटने की योजना बना रही है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगी। सोरेन ने कहा कि झारखंड को ‘‘तोड़ने’’ के प्रयासों को इस चुनाव में जनता नाकाम कर देगी। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, भाजपा के नेता राज्य में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन वे झारखंड में विकास, प्रगति और शांति के लिए एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। वे केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।

भाजपा पर झारखंड से संथाल परगना को अलग करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम की पवित्र भूमि ने ईश्वर की कृपा से रावण जैसे तानाशाहों का घमंड तोड़ दिया था– झारखंड भी उनका घमंड तोड़ देगा क्योंकि वे झारखंड को तोड़ना चाहते हैं।’’ सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा संथालों को बांट रही है क्योंकि वे हमारा इतिहास मिटाना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, वे भोगनाडीह, देवघर, बासुकीनाथ से हमारी विरासत को मिटाना चाहते हैं, जो हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड का विभाजन नहीं होगा और संथाल समुदाय एकजुट तथा राज्य के साथ रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें