Site icon Dainik Savera Times

तेलंगाना में होगी भाजपा की जीत, नड्डा ने जताया भरोसा

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को तेलंगाना में भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा जताया और राज्य के विकास तथा प्रगति के प्रति पार्टी के समर्पण पर जोर दिया।

नड्डा ने आज शाम हैदराबाद के सरूरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूरे भारत में भाजपा की बढ़ती सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने 19 राज्यों में भाजपा के दबदबे को पार्टी में लोगों के भरोसे का सबूत बताया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकजुट विपक्ष के बावजूद लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की। ​​

Exit mobile version