Site icon Dainik Savera Times

मध्य प्रदेश के लिए भाजपा की पांचवीं सूची जारी, कुल 228 प्रत्याशी घोषित

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची शनिवार को यहां जारी की। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार रात यहां हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गयी। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। पांचवीं सूची में 12 महिलाओं सहित 92 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये गये हैं जिनमें मंत्री अर्चना चिटनीस, उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री माया सिंह और नीना विक्रम वर्मा शामिल हैं।

भाजपा चार सूचियों में 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस सूची के साथ भाजपा ने 228 उम्मीदवार उतार दिये हैं। कांग्रेस 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसम्बर को होगी।

Exit mobile version