Site icon Dainik Savera Times

Lok Sabha Election Result 2024: केरल में पहली बार खिला बीजेपी का कमल अब तिरुवनंतपुरम सीट के नतीजों का इंतजार

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी ने 18वीं लोकसभा चुनाव में पहली बार केरल में कोई सफलता हासिल की है, जबकि कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) ने राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वामपंथी लोकतांत्रिक गठबंधन पर काफी अंतर से बढ़त बनाये हुये हैं।

भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा के वी.एस. सुनीलकुमार को 74686 मतों के अंतर से पराजित किया। गोपी ने 412338 मत हासिल किये, जबकि सुनीलकुमार को 337652 मत मिले।

Exit mobile version