Site icon Dainik Savera Times

वाराणसी में Swami Prasad के काफिले पर फेंकी गई काली स्याही

वाराणसी: रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर चर्चा में आये समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को वाराणसी में रविवार को काले झंडे दिखाये गए और गुस्साये लोगों ने उन पर काले कपड़े और काली स्याही फेंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। वाराणसी से सोनभद्र के लिये जा रहे मौर्य का काफिला जब रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगारामोर इलाके से गुजर रहा था तो स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, काले कपड़े फेंके तथा काली स्याही भी फेंकी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजवीर ने कहा कि रामचरित मानस पर यहां की जनता मौर्य की टिप्पणी से खासी आहत हैं। सनातन परंपरा से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले सपा नेता के खिलाफ उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी के लिए मौर्य को कभी माफ नहीं किया जा सकता। इस बीच पुलिस ने बीचबचाव कर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया जिसके बाद मौर्य की कार सोनभद्र जिले की ओर रवाना हो गई।

Exit mobile version