
सोनीपत। पंचवटी समालखा स्थित जागड़ा धर्मशाला में खुली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ब्लैक टाइगर प्रथम, प्रथम वाईटीआई स्पोर्ट्स प्रथम, स्थान पर डिफेंडर ताइक्वांडो टीम तृतीय रही।
प्रतियोगिता का आयोजन वाईटीआई की ओर से किया गया। इसमें देशभर की 12 टीमों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार मिश्रा और तुषार मौजूद रहे, जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र की विशेष उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। चैंपियनशिप के सफल आयोजन में वाईटीआई स्पोर्ट्स के चेयरमैन सागर और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में प्रियंका, अर्चना, नीलम सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर और अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो के कोच यामिन ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों का निरंतर आयोजन होना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड सहित 12 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
हरियाणा की कई अकादमियों और संघों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें डिफेंडर ताइक्वांडो अकादमी, टाइगर अकादमी और वाईटीआई अकादमी प्रमुख रहीं। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, साउथ कोरिया से रेफरी पैनल के तकनीकी डायरेक्टर वैन यंग ली, इंटरनेशनल रेफरी गगन गोस्वामी, अमन राजपुत, ताई कमांडो भीम अवार्डी सौरभ शर्मा, ताई कमांडो भीम अवार्डी संदीप कुंडू, जितेंद्र मलिक गरिमा कारपेट एक्सपोर्ट, रविंदर कुहाड़ अभिनेता, सुरेंद्र सरोहा ने खिलाडियों को आशीर्वाद दिया।
प्रतियोगता में विनीत जांगड़ा, पलक शर्मा सोनीपत, पम्मी चरखी दादरी, मनमीत जालन्धर, मनजोत बटाला, कार्तिक करनाल, मनोज पांचाल सोनीपत, आसिफ समालखा, नरेश कुमार चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के नीरज कुमार, मध्यप्रदेश से मनोज शिवहरे, देहरादून से साहिल, अन्नू, बंटी टाइगर, अभिषेक सिंह इन्नर इंजीनियरिंग इंस्ट्रक्टर ईशा फाउंडेशन। फिट इंडिया महासचिव राकेश सैनी आयोजन समिति के अध्यक्ष सागर ने मेहमानों का स्वागत किया जबकि अंतरराष्ट्रीय कोच और बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर मोहम्मद यामीन ने आये हुए सभी देश-विदेश के मेहमानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Also Read :