Site icon Dainik Savera Times

‘वो मेरी है तो मेरी है! बस’, लव-अफेयर के चक्कर में दो गुटों के बीच में खूनी संघर्ष, गोलियों की आवाज़ से इलाके में दहशत का माहौल

Crime News

Crime News

Bloody Conflict : वो मेरी है तो मेरी है! बस’, इतनी सी बात को लेकर पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में लड़की से लव-अफेयर के चक्कर में दो गुटों के बीच में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दो युवकों को गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से घायल हुए दोनों युवकों की पहचान आशीष और शिवम कुमार निवासी कदमकुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड इलाके के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम के समय जब दोनों युवक गली नंबर 1 के मोड़ पर बैठे थे। तभी वहां पहुंचे कुछ बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

इलाके में हुई फायरिंग से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन खोखे कारतूस बरामद किए हैं। दोनों घायल युवकों को तुरंत PMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

DSP अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद मामला खून-खराबे तक पहुंच गया।

DSP ने बताया, ‘प्रारंभिक छानबीन में यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया। इस गोलीबारी की घटना में एक युवक को बाजू में तो दूसरे को पंजरे में गोली लगी है। हालांकि, दोनों घायलों का पटना के PMCH अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।’

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version