Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना टिकट के वंदे भारत ट्रेन में चढ़ना पुलिस वाले को पड़ा महंगा; देखे वीडियो

October 17, 2023

बिना टिकट के वंदे भारत ट्रेन में चढ़ना पुलिस वाले को पड़ा महंगा; देखे वीडियो

Police Viral Video: एक यूपी के पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक दरोगा बिना टिकट के वंदे भारत एक्सप्रेस में बैठ जाता है. जब TTE पुलिस वाले के पास टिकट देखने गए तो दोनों के बीच बहस भी होती है TTE साफ कहता है अगर आपको पास टिकट नहीं है तो आप बस से जा सकते हैं.

पहले वह वर्दी का धौंस जमाते हुए टाल-मटोल करने लगता है. लेकिन जब TTE ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना गैरकानूनी है तो दरोगा ने कहा कि उनकी इंटरसिटी एक्सप्रेस छूट गई थी इसलिए वह इसमें बैठे है।

इसके बाद TTE ने कहा कि को दूसरी ट्रेन छूट जाने पर आप बिना टिकट के यहां नहीं बैठ सकते है. साथ ही उनसे अगले स्टेशन पर उतरने के लिए भी कहा. TTE का सख्त रुख देखकर दरोगा अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए. इस वीडियो को ट्रेन में बैठे किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब ये काफी वायरल हो गया है. वीडियो को एक्स पर @Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग शेयर भी कर रहे हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें