Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

किराए के मकान में मिले 5 लोगों के शव, इलाके में फैली सनसनी

March 21, 2026

किराए के मकान में मिले 5 लोगों के शव, इलाके में फैली सनसनी

नेशनल डेस्क: केरल के कोच्चि शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किराए के मकान में तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में तिरुवनंतपुरम की रहने वाली दो महिलाएं और तीन छोटे बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ये दोनों महिलाएं कनकलता और उनकी बेटी अश्वथी पिछले कुछ महीनों से वदुथला इलाके में एक किराए के घर में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे अश्वथी के ही थे और परिवार के सभी सदस्य पास के एक निजी अस्पताल में इलाज भी करा रहे थे।

एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार, 20 मार्च के बाद से इस परिवार को घर के बाहर नहीं देखा गया था, जब काफी समय तक कोई हलचल नहीं हुई तो मकान मालिक को शक हुआ। इसके बाद जब वह घर के अंदर गया, तो सभी पांच लोग मृत अवस्था में पाए गए।

पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि दोनों महिलाओं ने पहले बच्चों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। हालांकि, अभी इस मामले की जांच जारी है और सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें