Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैरक में महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला, महकमे में मचा हड़कंप

November 14, 2024

बैरक में महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला, महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव बैरक के शौचालय में फंदे से लटका मिला। महिला कांस्टेबल की पहचान वैशाली जिले की निवासी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। समस्तीपुर (सदर) अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार पांडे ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘चांदनी कुमारी मुसरीघरारी थाने की दूसरी मंजिल पर बैरक में रह रही थी। बुधवार शाम को एक अन्य महिला कांस्टेबल ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद पाया।

जब अन्य कांस्टेबलों की मदद से दरवाजा खोला गया तो चांदनी का शव बाथरूम के अंदर फंदे से लटका मिला।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैरक से बरामद उसका मोबाइल फोन तथा एक डायरी जब्त कर ली गई है और उनका जांच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें