Site icon Dainik Savera Times

Merchant Navy के लापता कर्मी का शव समुद्र में पाया गया

Merchant Navy

Merchant Navy

मुंबई : Merchant Navy के 23 वर्षीय उस कर्मी का शव अरब सागर में पाया गया जो कुछ दिन से लापता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के निवासी सुनील पचार पिछले साल नवंबर से मर्चेंट नेवी के एक जहाज पर अस्थायी कर्मी के तौर पर काम कर रहे थे। सोमवार की रात पचार जहाज के डेक पर सोने चले गए और बाद में उनका पता नहीं चला।

अधिकारी ने बताया कि जहाज पर पचार को नहीं पाकर उनके सहकर्मियों ने यहां ‘येलो गेट’ थाने में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ‘ससून डॉक’ इलाके में समुद्र में एक शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर में शव बरामद किया तथा मृतक की पहचान पचार के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव को आगे की जांच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया है। दक्षिण मुंबई में कोलाबा पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version