नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना गांव के पास एक बोलेरो गाड़ी और एक लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को एम्मिगनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र से आए तीर्थ यात्री थे। ये सभी किसी धार्मिक यात्रा पर निकले हुए थे। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई है और उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, तेज रफ्तार या लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...