नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर सब्जी से भरी बोलेरो पिकअप और एक मारुति कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से टूट गई।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 56 लोगों की मौत
हादसा बीते गुरुवार रात को हुआ और कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: नवनीत राणा का बड़ा बयान, ‘जो धर्म ध्वज पर उंगली उठाता है, उसकी उंगलियां काट देनी चाहिए’

