Site icon Dainik Savera Times

गोविंदा को मिली अस्पताल से छुट्टी, प्रशंसकों को कहा शुक्रिया

मुंबई। बॉलवुड स्टार गोविंदा को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। गोविंदा 1 अक्टूबर की सुबह पांच बजे कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, वह जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी दुर्घटनावश गोली चल गयी जो उनके घुटने में लगी। घटना के समय वह अपने जुहू स्थित घर पर अकेले थे। उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब तीन दिनों के बाद गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।

अस्पताल से बाहर आते हुए गोविंदा ने मीडिया से बात की और दुआओं के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर गोंविदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी उनके साथ मौजूद थी। गोविंदा ने कहा कि आप सभी कि कृपा और आशीर्वाद से मैं ठीक हूं। मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।

Exit mobile version