
कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड में धमाके हुआ है. इस धमाके में एक महिला जख्मी हो गई है. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं घटना पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है. पुलिस ने भी घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और जांच में जुट गई है। कोलकाता में हुए बम धमाके में एक महिला घायल हो गई है। घायल होने के बाद महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा इस मामले की जांच अच्छे से होनी चाहिए. कोलकाता पुलिस धमाके की जांच नहीं कर पाएगी क्योंकि उनके पास सही तकनीक और लोग नहीं है. इस मामले की जांच एनआईए को सौंप देनी चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...