Site icon Dainik Savera Times

Haryana Punjab : फिर बम ब्लास्ट की धमकी, अंबाला रेल ट्रैक भी उड़ाएंगे

bomb-blast-threat-blast-threat-ambala-railway

bomb-blast-threat-blast-threat-ambala-railway

चंडीगढ़। एक बार फिर चंडीगढ़ के स्कूलों, कॉलेजों और अंबाला रेल ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा मेल में हरियाणा के सीएम के दफ्तर में को उड़ाने की भी बात लिखी है।

इन संस्थानों को दी धमकी

धमकी मिलने वालों में चितकारा स्कूल, स्ट्राबेरी स्कूल और डीपीएस स्कूल शामिल हैं। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गए। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया। धमकी भरी मेल में सीएम नायब सैनी का नाम भी लिखा है। ईमेल में लिखा है कि स्कूलों में 1.11 बजे और सीएम सैनी के आफिस में 3.11 बजे धमाके होंगे। इसके अलावा लिखा गया है कि 6 जून तक अंबाला से दिल्ली रेलवे ट्रैक पर धमाके होंगे।

खालिस्तान बनाने का भी जिक्र

धमकी में चंडीगढ़ को खालिस्तान बनाने की साजिश के बारे में कहा गया है। साथ ही लिखा है कि हमारा बच्चों से कोई बैर नहीं है। ईमेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी लिखा हुआ है। अंत में उसी व्यक्ति का नाम लिखा है, जिसके नाम से पहले भी धमकी भरे मेल भेजे गए थे। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल किस आईडी से भेजा गया, इसकी जांच की जा रही है। साइबर सेल की टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी शहर के कुछ शिक्षण संस्थानों को इस तरह के ईमेल मिल चुके हैं, जिनमें कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

बार-बार मिल रही धमकी

बार-बार स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थान में बम की धमकी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अब यह रोजमर्रा की बात हो गई है, इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन और भारत सरकार को अब कुछ बड़े कदम उठाने चाहिए।

Also Read :

Exit mobile version