Site icon Dainik Savera Times

बेंगलुरु में एक लक्जरी होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी

School bomb threat,

School bomb threat,

बेंगलुरु। बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में कई आईटी कंपनियों वाले टेक्नोलॉजी पार्क से सटे टेक कॉरिडोर के मध्य में स्थित एक लक्जरी होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया कि बम तड़के लगभग दो बजे फट जाएगा। होटल स्टाफ ने गुरुवार सुबह जब आधिकारिक ईमेल अकाउंट खोला तब धमकी भरे ईमेल का पता चला।

इसके तुरंत बाद होटल कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी थाने को ईमेल के बारे में सूचना दी। पुलिस बम निरोधक और खोजी दस्तों के साथ मौके पर पहुंची। होटल की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने पुष्टि की कि यह एक झूठी धमकी थी।

हालांकि, पुलिस विभाग ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू की है। ज्ञात हो कि हाल ही में बेंगलुरु के प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे अभिभावकों और अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ गई थी।

Exit mobile version