Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bomb Threats: शनिवार को 20 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली

October 20, 2024

Bomb Threats: शनिवार को 20 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली

नई दिल्ली: विभिन्न भारतीय विमानन कंपनियों की 20 से अधिक उड़ानों में शनिवार को बम होने की धमकी मिली है। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजैट, स्टार एयर और एलायंस एयर की उड़ानों को धमकियां मिली हैं। इनमें इंडिगो की दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल तथा जोधपुर से दिल्ली की उड़ानें तथा विस्तारा की उदयपुर से मुंबई की उड़ानें शामिल हैं। इंडिगो ने 2 अलग-अलग बयानों में कहा कि वह मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली उड़ान 6ई17 और दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली उड़ान 6ई11 से जुड़ी स्थिति से अवगत है। विमानन कंपनी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है और दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवशय़क सावधानियां बरत रही है। विस्तारा ने कहा कि उदयपुर से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या यूके624 में उतरने से कुछ समय पहले सुरक्षा संबंधी चिंता उत्पन्न हो गई थी। पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 40 से अधिक उड़ानों को बम की धमकियां मिली थी, जो बाद में झूठी साबित हुई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें