Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर

December 9, 2024

दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर

Bomb Threats : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के दो बड़े नामी स्कूल डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है।

इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया है। धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने अपने बयान में डीपीएस और जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल जांच में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध तथ्य बाहर निकलकर सामने नहीं आया है।

इससे पहले 20 नवंबर को रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, तमिलनाडु के एक सीआरपीएफ स्कूल को भी 21 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

20 अक्टूबर को दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में विस्फोट हो गया था। इससे आसपास की दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक खालिस्तानी समर्थक टेलीग्राम ग्रुप ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उस टेलीग्राम के बारे में जानकारी जुटाई।

हाल ही में कई स्कूलों, एयरलाइंस, होटलों और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि अंत में यह घटनाएं झूठी साबित हुई हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा था कि एयरलाइनों को मिलने वाली झूठी धमकियों की संख्या 2023 में 122 से बढ़कर 2024 में 994 हो गई है, जो 714.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। जून में एयरलाइनों को 666 बम धमकियों वाली कॉल मिली हैं। जून में ऐसी 122 धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं, सितंबर और अक्टूबर 2023 में 15 धमकियों वाली कॉल दर्ज की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें