मुंबई: बॉम्बे उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर कथित रूप से आधारित एक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मंज़ूरी दे दी है। साथ ही न्यायालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को निर्देश दिया है कि वह फिल्म ‘अजेय’ को बिना किसी कट या संशोधन के प्रमाणन प्रदान करे। एक अधिवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला के. गोखले की खंडपीठ ने फिल्म देखने के बाद कल दिए अपने आदेश में कहा, ‘हमने फिल्म को उसके संदर्भ में देखा है और हमें नहीं लगता कि इसमें किसी भी चीज को दोबारा संपादित करने की जरूरत है। हमने आपके द्वारा बताए गए हर बिंदु पर गौर किया है। हमने हर चीज पर ध्यान दिया है। हमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।’
ये भी देखें: BJP ਦੀ ਮੋਗਾ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪ MLA ਨੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋ ਕਿਵੇਂ ਹੋਏ ਵੱਡੇ ਖ਼ੁਲਾਸੇ?
मेष: दिन शुभ रहेगा...