Site icon Dainik Savera Times

सतर्क पुलिस बल के बिना सीमा सुरक्षा या आंतरिक सुरक्षा संभव नहीं: Amit Shah

नई दिल्लीः पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सतर्क पुलिस बल के बिना सीमा सुरक्षा या आंतरिक सुरक्षा संभव नहीं है। पुलिस स्मृति दिवसपर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। आजादी के बाद से देश भर के पुलिस बलों और सीएपीएफ के 35,000 से अधिक कर्मयिों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश की रक्षा के लिए उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पति करता हूं।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश में सीमा सुरक्षा या आंतरिक सुरक्षा सतर्क पुलिस बल के बिना संभव नहीं है। आगे कहा कि देश की सेवा करने वाले सभी लोगों के बीच पुलिस की डय़ूटी सबसे कठिन है। मंत्री ने कहा कि किसी भी मौसम या त्यौहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पुलिसकर्मी हमेशा डय़ूटी पर रहता है। चाहे आतंकवाद अपराध हो या भारी भीड़ हो, पुलिस हमेशा आम लोगों की जान की सुरक्षा के लिए मौजूद रही है हमारे देश की पुलिस हमेशा हर मुद्दे पर खुद को साबित करती आई है।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान पुलिस की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने महामारी के दौरान सभी कठिन परिस्थितियों में भी चुपचाप काम किया, क्योंकि उन्होंने न केवल सभी को सहायता प्रदान की, बल्कि अंतिम संस्कार भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 188 पुलिसकर्मी डय़ूटी के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं।

Exit mobile version