Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोकने पर बालक ने की आत्महत्या

November 7, 2025

मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोकने पर बालक ने की आत्महत्या

भरतपुर: राजस्थान में धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में र्कुेंदा गांव में मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोकने पर नाराज 13 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक विष्णु (13) को मोबाइल फोन पर फ्री फायर गेम खेलने की लत पड़ गई थी। बुधवार रात जब उसके पिता राजवीर ने उसे गेम खेलने से रोका तो वह नाराज होकर कमरे में बंद हो गया। इस दौरान परिवार के अन्य लोग खाना खा रहे थे, इसलिए किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गये तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला। इस पर उसे फंदे से उतारकर परिजन उसे सैंपऊ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान सुबह विष्णु की मौत हो गयी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ी गर्मी: तापमान सामान्य से 5.9°C ज्यादा, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें