Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु स्कूल में लड़कों ने की लड़कियों के साथ छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

August 3, 2023

बेंगलुरु स्कूल में लड़कों ने की लड़कियों के साथ छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु: यहां एक निजी स्कूल के लड़कों के एक समूह के खिलाफ अपनी कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना बसवेश्वरनगर थाना क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, इसके बारे में पता चलने पर लड़की के माता-पिता में से एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को आठवीं कक्षा के लड़कों ने अश्लील हरकत की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लड़कों ने अपने कपड़े उतारकर लड़कियों से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें प्रताड़ित किया। घर पहुंचकर छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई। एक अभिभावक ने अंग्रेजी कक्षा में हुई इस घटना पर प्रबंधन से सवाल किया और लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन, प्रबंधन ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। आखिरी बेंच पर बैठे आरोपी लड़के अश्लील हरकतें कर रहे थे। अभिभावकों ने छात्रों द्वारा स्रैपचैट ऐप के इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की। इससे चिंतित होकर लड़की के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें