BPSC Civil Judge Recruitment 2026: जज बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल जज पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत 150 से अधिक (संभावित) पद भरे जाएंगे।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी के पास बार में कम से कम तीन वर्ष का प्रैक्टिस अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव संबंधित राज्य बार काउंसिल में पंजीकरण की तिथि से गिना जाएगा।
ये भी देखें :
आयु सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें?
–आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–सिविल जज भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
–पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
–आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
–फॉर्म सबमिट कर डाउनलोड करें।
–भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और ताजा अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें :

