उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में बूस्टर और वारहेड बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम न केवल उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे (UPDIC) के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक सशक्त कदम भी है। ब्रह्मोस जैसी घातक मिसाइल प्रणाली का निर्माण अब देश के भीतर ही संभव हो सका है, जो भारत के सामरिक आत्मनिर्भरता के संकल्प को और सशक्त करता है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में बूस्टर और वारहेड बिल्डिंग का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/3LEUUgfPnE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में SU-30 के माध्यम से ब्रह्मोस के वर्चुअल हमले को देखा।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में SU-30 के माध्यम से ब्रह्मोस के वर्चुअल हमले को देखा। pic.twitter.com/JYcUd76Hrk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Defence Minister Rajnath Singh and UP CM Yogi Adityanath flag off the first batch of BrahMos missiles produced at the BrahMos Aerospace unit in Lucknow. pic.twitter.com/2F09XlfCTN
— ANI (@ANI) October 18, 2025
अत्याधुनिक इकाई से शुरू हुआ उत्पादन
लखनऊ में स्थापित ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन और टेस्ट यूनिट ने कम समय में अपनी क्षमता सिद्ध कर दी है। मई में उद्घाटन के बाद अब यहां से बनी पहली मिसाइलों की खेप तैयार हो चुकी है। यह वही ब्रह्मोस मिसाइल है, जिसे विश्व की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिना जाता है और जिसकी सटीकता और मारक क्षमता दुनियाभर में मानी जाती है।
रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री देखेंगे बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया
बता दें कि कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री मिसाइल की बूस्टर डॉकिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही ब्रह्मोस सिम्युलेटर उपकरणों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे मिसाइल सिस्टम की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव कराया। इसी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई के परिसर में पौधारोपण किया।
#WATCH | Uttar Pradesh | Defence Minister Rajnath Singh and UP CM Yogi Adityanath plant a sapling in the premises of the BrahMos Aerospace unit in Lucknow. pic.twitter.com/XDgPEQrhvi
— ANI (@ANI) October 18, 2025
यूपी को मिलेगा राजस्व और रोजगार
कार्यक्रम के एक विशेष चरण में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के महानिदेशक डॉ. जयतीर्थ आर जोशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजस्व के रूप में एक चेक और जीएसटी बिल सौंपेंगे। इससे न केवल राज्य सरकार को आय होगी, बल्कि इस परियोजना के माध्यम से युवाओं के लिए उच्च कौशल युक्त रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।