Site icon Dainik Savera Times

दिमाग खाने वाले अमीबा ने 56 वर्षीय महिला की ली जान, एक महीने में 5 लोगो की गई जान

मलप्पुरम जिले की 56 वर्षीय महिला की प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से मृत्यु हो गई है। यह एक घातक मस्तिष्क संक्रमण है जिसकी पुष्टि सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने की। महिला की मौत के साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या केवल एक महीने में पाँच हो गई है, जिसने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, मृतका की पहचान वंडूर निवासी एम. शोभना के रूप में हुई है। उन्हें 4 सितंबर को कोङिाकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय से ही उनकी हालत नाजुक थी और वे बेहोशी की हालत में थीं।

गहन चिकित्सा सुविधा देने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। हाल ही में वायनाड जिले के 45 वर्षीय रथेश की भी इसी संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इस बीमारी ने एक महीने में 5 लोगों की जान ले ली है जिनमें 3 महीने का शिशु और 9 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। कोङिाकोड, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में इसका प्रकोप अधिक देखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आँकड़े बताते हैं कि इस वर्ष अब तक 42 पुष्ट मामले सामने आए हैं। संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए, केरल स्वास्थ्य विभाग ने निवारक उपायों को तेज करने के लिए राज्य लोक स्वास्थ्य अधिनियम लागू किया है।

ये भी पढ़ें- अब सिर्फ 1.5 लाख में बन जाएगा सपनों का घर, NTPC लेकर आई नई तकनीक 

Exit mobile version