करनाल। कर्णनगरी के नेशनल हाईवे पर तरावड़ी के नजदीक एक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक करनाल से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। उसके पीछे एक छोटा हाथी वाहन चल रहा था, जिसमें 20-25 मजदूर, महिलाएं और बच्चे सवार थे। सभी लोग यूपी के बदायूं से पंजाब के होशियारपुर काम के लिए जा रहे थे। तरावड़ी टी-पॉइंट के पास ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहा छोटा हाथी संतुलन खो बैठा और ट्रक से जा टकराया। वाहन में बैठे कई लोग घायल हो गए। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और कई अन्य को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान 38 वर्षीय सुरेश और 36 वर्षीय मिजाज की मौत हो गई। तीसरे गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए PGI रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :