Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घोषणा वीर मुख्यमंत्री घोषणाओं की झड़ी लगा कर जनता को दिगभ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं :प्रतुल शाहदेव

October 20, 2023

घोषणा वीर मुख्यमंत्री घोषणाओं की झड़ी लगा कर जनता को दिगभ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं :प्रतुल शाहदेव

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोषणावीर मुख्यमंत्री हैं।उन्होंने आज कहा कि श्री सोरेन अपने कार्यकाल के अंतिम चंद महीनों में घोषणाओं की झड़ी लगाकर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अबुआ आवास योजना की घोषणा 15 अगस्त को ही की थी।लेकिन आज तक इस योजना के लिए 15000 करोड रुपए बजट का प्रावधान कैसे होगा, इसका कोई स्पष्ट जिक्र नहीं किया। ना ही इस योजना के लिए कहां पर आवेदन देना है यह भी स्पष्ट नहीं है। जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में अपने वायदे को पूरा करने का नाटक कर रहे हैं। लेकिन जनता असलियत जानती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें