Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले वीर जवान, देश के विकास की हैं नींव : Amit Shah

रांचीः केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बलके 59वें स्थापना दिवस समारोह में सीमा सुरक्षा बल की वार्षिक पत्रिका ‘बॉर्डरमैन’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि जीवनपर्यन्त कर्तव्य BSF का सिर्फ घोषवाक्य नहीं है बल्कि आज तक 1900 से अधिक सीमा प्रहरियों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर इस वाक्य को चरितार्थ भी किया है। उन्होंने कहा कि लाखों सीमा प्रहरियों ने अपने जीवन का स्वर्णिम काल कठिनतम परिस्थितियों में परिवार से दूर रहकर बिताया है।

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति के रूप में BSF ने जिस तरह से देश की दुर्गम सीमाओं की सुरक्षा की है, उससे पूरा देश सीमा सुरक्षा बल के इन वीर जवानों पर गर्व करता है। उन्हाेंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया था, एक सीमा पर एक ही सुरक्षा बल की तैनाती। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश की सबसे दुर्गम सीमाओं की सुरक्षा की ज़म्मिेदारी सीमा सुरक्षा बल को मिली, जिसे BSF ने बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बर्फीले इलाके, पूर्वोत्तर के पहाड़, गुजरात और राजस्थान के रेगिस्तान हों, गुजरात का दलदली इलाका हो या फिर सुंदरवन और झारखंड (Jharkhand) के घने जंगल हों, BSF ने हमेशा मुस्तैद रहते हुए दुश्मन के नापाक इरादों को विफल किया है। सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा और वीरता के नए मानांक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होतीं, वो देश कभी विकसित और समृद्ध नहीं हो सकता।

अमित शाह (Amit Shah) ने मरणोपरांत पदक प्राप्त करने वाले 5 शहीदों के परिजनों से कहा कि उनके नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता लेकिन देश की 130 करोड़ जनता इन शहीदों के बलिदान पर हमेशा गर्व करेगी। उन्होंने कहा कि BSF ने 1 महावीर चक्र, 4 कीर्ति चक्र, 13 वीर चक्र और 13 शौर्य चक्र सहित अनेक पदक और पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

Exit mobile version