Site icon Dainik Savera Times

Breaking: PM Modi की मां हीराबेन की हालत में सुधार, अस्पताल ने जारी की ताजा हेल्थ बुलेटिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा की तबीयत में काफी सुधा रहै। बताया जा रहा है कि कल उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हीरा बा का हाल चाल लेने पहुंचे हैं। इससे पहले बुधवार को भी पीएम मोदी और भूपेंद्र पटेल उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। अस्पताल ने आज ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी हालत में अब पहले से काफी सुधर है।

बता दें पीएम की मां हीरा बा की मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार है।

Exit mobile version