Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi Nomination : PM नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार किया नामांकन दाखिल

May 14, 2024

PM Modi Nomination : PM नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार किया नामांकन दाखिल

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से तीसरी बार मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रस्तावक गणोश्वर शास्त्री द्रविड़ मौजूद रहे। इसके अलावा नामांकन स्थल पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

इसके पहले काल भैरव की पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी नामांकन स्थल पहुंचे। पीएम मोदी गंगा सप्तमी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा करने के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे।

वहां से सड़क मार्ग से काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी ने गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल किया। पीएम मोदी के नामांकन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तेज धूप के बीच भी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। साथ ही नामांकन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर कहा कि पीएम मोदी का भव्य रोड शो पूरे काशी, उत्तर प्रदेश व देश को उत्साहित करने वाला था। प्रधानमंत्री मोदी का मिशन जरूर सफल होगा, वह एक पृथ्वी और एक भविष्य की बात करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें