Site icon Dainik Savera Times

Breaking : INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक में इस बार 27 दल होंगे शामिल

नई दिल्लीः इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में इस बार 27 दल शामिल होंगे। पिछली बार 26 दल आए थे, इस बार महाराष्ट्र शेतकरी दल को भी बुलाया गया हैं। बैठक में प्रदेश स्तर पर एलायंस के लिए सब कमिटी और सामुहिक पब्लिक मीटिंग पर फैसला होगा। इंडिया गठबंधन के कन्वेनर के नाम का ऐलान हो सकता हैं।

8 दल (तीन पार्टी आसाम से, यूपी और पंजाब ) और इंडिया गटबंधन में शामिल होना चाहते है, जिस पर इस बैठक में फैसला होगा। 31 अगस्त शाम 6 बजे से बैठक की शुरुआत होगी। पहली बैठक 6 बजे और दूसरी बैठक 7 बजे होगी, जिसके इंडिया गठबंधन के नेता डिनर पर मिलेंगे।

 

 

Exit mobile version