Site icon Dainik Savera Times

ईंट भट्टे की चिमनी मजदूरों पर गिरी, 3 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल 

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में उस वक्त हुई जब मजदूर भट्टे पर काम कर रहे थे।
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कि ‘दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग ईंट भट्ठे के मजदूर हैं। एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो शव मलबे के नीचे पाए गए।’’ उन्होंने कहा, कि ‘लगभग 20 लोगों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो घायल व्यक्तियों को कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है क्योंकि उनकी हालत बहुत गंभीर थी।’’
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए पुलिस की एक बड़ी टीम तैनात की गई है। पुलिस ने कहा कि चिमनी ढहने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जाएगी।
Exit mobile version