Site icon Dainik Savera Times

शादी से पहले मातम, कार्ड बांटने निकली दुल्हन और चचेरी बहन की ट्रक से कुचलकर मौत

Dausa-Manoharpur highway accident

Dausa-Manoharpur highway accident

Bride-to-Be, Cousin Crushed to Death by Truck : बंगलूरू। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी के कार्ड बांटने निकली 27 वर्षीय युवती और उसकी 19 वर्षीय चचेरी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई।

युवती की शादी 16 नवंबर को होनी थी। हादसा मैसूर रोड पर दीपांजलि नगर मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान महालक्ष्मी लेआउट निवासी सिंधुश्री (27) और उसकी चचेरी बहन विद्या (19) के रूप में हुई है। दोनों स्कूटर पर सवार होकर शादी के कार्ड बांटने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी।

यह हादसा मैसूर रोड पर दीपांजलि नगर मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान महालक्ष्मी लेआउट की रहने वाली सिंधुश्री (27) और उसकी चचेरी बहन विद्या (19) के रूप में हुई है। सिंधुश्री की शादी 16 नवंबर को होने वाली थी। ये दोनों महिलाएं शादी के कार्ड बांटने के लिए स्कूटर से मैसूर रोड की ओर जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और फिर ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। पुलिस के अनुसार, गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है, क्योंकि सिंधुश्री की शादी में अब बस कुछ ही दिन बचे थे। ट्रक ड्राइवर अपना वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version