Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए अमेरिका से आए थे बीतन अधिकारी, बने आतंकियों का निशाना

April 23, 2025

परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए अमेरिका से आए थे बीतन अधिकारी, बने आतंकियों का निशाना

नई दिल्ली। फ्लोरिडा, अमेरिका में करीब एक दशक से रह रहे कोलकाता के 40 वर्षीय तकनीकी पेशेवर मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए। आतंकवादियों ने खूबसूरत बैसरन घाटी में लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

बितान 8 अप्रैल को अपनी पत्नी सोहिनी (37) और तीन साल के बेटे हिरदान के साथ गर्मी की छुट्टियों में अपने गृह नगर कोलकाता आए थे। बाद में वे तीनों छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर चले गए। वे गुरुवार (24 अप्रैल) को लौटने वाले थे। बितान की पत्नी और बच्चा हमले में बच गए और फिलहाल सुरक्षित हैं।

CM ममता बनर्जी ने कहा- परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: ‘आज जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। पीड़ितों में से एक, बितान अधिकारी, पश्चिम बंगाल से हैं। मैंने उनकी पत्नी फोन पर बात की। दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना देने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि मेरी सरकार उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता स्थित उनके घर वापस लाने के लिए सभी कदम उठा रही है। इस अमानवीय आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।‘

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हलचल ला सकते है ये 5 फैक्टर्स, RBI मीटिंग और US-ईरान तनाव पर टिकी नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें