भिवानी। खानक में चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या हो गई। इस संबंध में पुलिस ने पिता की शिकायत पर दो लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
पहले छत से गिरने की थी सूचना
तोशाम पुलिस को दी शिकायत में बड़वा निवासी रामधारी ने बताया कि उसके पांच बच्चे चार बेटियां और एक बेटा है। उसका इकलौता 28 वर्षीय बेटा विजय करीब 10 माह पहले हाइड्रा मशीन पर बतौर चालक काम करने खानक आया था। उसे फोन पर पिंजोखरा निवासी प्यारेलाल से सूचना मिली कि उसके बेटे विजय की खानक में छत से गिरकर मौत हो गई है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि विजय का शव दुकान के पिछले हिस्से में था जबकि उन्हें छत से नीचे गिरने से मौत की सूचना मिली थी।
पिता ने किया रंजिश का खुलासा
पिता ने कि विनीत और दिलबाग नामक व्यक्ति पर रंजिश के चलते विजय की हत्या के आरोप लगाया। फिलहाल तोशाम पुलिस ने इस संबंध में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वे किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। तोशाम पुलिस थाना एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। पुलिस ने मृतक विजय के पिता रामधारी की शिकायत पर विनीत और दिलबाग सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Also Read :

